यमुनानगर में व्यक्ति हुआ हनीट्रैप का शिकार, पूरी जमा पूंजी लूटा अब दर-दर की ठोकरे खा रहा पीड़ित
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 03:13 PM (IST)
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर का रहने वाला गुरदेव सिंह अपने आप को हनी ट्रैप का शिकार बता रहा है। गुरदेव सिंह आज अपनी पत्नी बच्चों और ग्रामीणों को साथ लेकर यमुनानगर एसपी ऑफिस में पहुंचा। यहां उसने बताया कि वह अपनी वसीयत तैयार करने के लिए तहसील जा रहा था कि बीच रास्ते में ही उसे उसके दो जानकर मिल गए जिन्होंने उसे बातों में लगाया और कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया और जब उसे होश आया तो वह एक होटल में पड़ा हुआ था।
गुरुदेव का कहना है कि उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई। अश्लील वीडियो में वह एक लड़की के साथ है और इस अश्लील वीडियो से उसको ब्लैकमेल किया जा रहा है। कई महीने तक उसको ब्लैकमेल कर उसकी जमीन तक कुछ लोगों ने हड़प ली। गुरुदेव का आरोप है कि उसकी बाइक और बैंक बैलेंस भी आरोपियों ने साफ कर दिए और वह शर्म के मारे किसी से बात भी नहीं कर पा रहा है लेकिन अब जब परिवार के लोगों ने उसे हिम्मत दी तो बात थाने तक पहुंच गई। वहां इंसाफ नहीं मिला तो अब पीड़ित एसपी ऑफिस में ग्रामीणों के साथ पहुंचा।
पीड़ित का कहना है कि हालत यह थे कि वह किसी के सामने आकर भी बात नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब गुरुदेव अपनी ही जुबानी सब कुछ बता रहा है। फिलहाल आज एसपी से मिलने के बाद गुरदेव सिंह अपने आप को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया, लेकिन उसका वीडियो कैसे बन गया। इस वीडियो के चलते वह करोड़ रुपए अपने गवां चुका है। देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस क्या हनी ट्रैप का शिकार हुए गुरुदेव को इंसाफ दिलाती है या फिर अभी भी उसे दर-दर की टोकरें खानी पड़ेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)