गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर युवक की सिर पर चोट मारकर हत्या, सड़ी अवस्था में मिला शव
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 08:59 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव घाटा के टी-प्वाइंट से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर 22 मार्च की सुबह सड़ी-गली अवस्था में मिले युवक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मृत युवक की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने नगर निगम गुरुग्राम के सहयोग से दाह संस्कार कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला है कि युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई थी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने अज्ञात युवक की मौत मामले में हत्या के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 22 अप्रैल की सुबह टी-प्वाइंट से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने झाड़ियों व कूड़े के पास शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलने पर सेक्टर-56 थाने की पुलिस, एफएसएल, फिंगरप्रिंट व सीन आफ क्राइम की टीमों से घटनास्थल की जांच की। शव सड़ी-गली हालत में मिला। मृत युवक के पास कोई दस्तावेज या मोबाइल न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने हत्या के बाद शव को यहां फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवाया था।
जांच अधिकारी ने बताया कि मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार करा दिया है। मृत युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।