जंगल में नग्न हालत में मिला महिला का सड़ा हुआ शव

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 12:08 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-89 में मॉल के सामने जंगल में एक महिला का नग्न शव सड़ी हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। यहां से गुजरने वाले लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की कोई पहचान न होने के कारण इसे शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सेक्टर-93 चौकी पुलिस के मुताबिक, लोगों ने फोन कर इसकी जानकारी दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि जंगल में महिला का शव नग्न हालत में पड़ा है। देखने में लग रहा था कि महिला का शव करीब तीन से चार दिन पुराना है और उसके शरीर पर जो कपड़े थे वह भी सड़ चुके थे। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। ऐसे में पुलिस इसे हत्या कर शव फेंकने के ऐंगल से भी जांच रही है। मौके पर फॉरेंसिक व अपराध शाखा की टीमों को भी बुलाया गया। जिन्होंने मौके से सबूत एकत्र किए हैं और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गुमशुदा हुई महिलाओं का रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही अपहरण होने की जानकारी भी जुटानी शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है ताकि मृतका की पहचान हो सके और उसकी मौत के कारणों का भी पता लग सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static