शराब तस्करी विवाद में की मुरली की हत्या, 40 हजार में खरीदे थे हथियार

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 10:04 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शराब तस्करी के विवाद में अर्जुन नगर में नितिन उर्फ मुरली को गोलियों से भूनने वाले तीन आरोपियों को अपराध शाखा मानेसर की टीम ने काबू कर लिया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 40 हजार रुपए में हथियार खरीदे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले रही है। आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वारदात में शामिल आरोपी सन्नी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

बीती छह अक्तूबर की रात को अर्जुन नगर एरिया गोलियों की गूंज से दहल गया था। दो स्कूटी पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने घर के बाहर खड़े नितिन उर्फ मुरली को गोलियों से भून दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल मुरली को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां करीब 10 दिन बाद घायल ने दम तोड़ दिया। इस मामले में आरोपियों की गिर तारी न होने पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड जाम भी किया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।

 

मामले में कार्रवाई करते हुए मानेसर क्राइम ब्रांच के प्रभारी एसआई दलपत सिंह की टीम ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को अर्जुन नगर से काबू कर लिया। जिनकी पहचान सन्नी (24 वर्ष), दिशांत ( 24 वर्ष) व बृजमोहन उर्फ मोंटी (22 वर्ष) के रुप में हुई।

 

हत्या के लिए 40 हजार में खरीदे हथियार:

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सन्नी अवैध शराब बेचने का काम करता है और मृतक आरोपी सन्नी से शराब खरीकर ले जाता था। इसी बात पर इनका आपस में विवाद था, दोनों का पहले झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में सन्नी ने दिशांत और मोंटी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए सन्नी ने अपने एक अन्य साथी से 40 हजार रुपयों में हथियार खरीदा था। आरोपी सन्नी के खिलाफ अवैध शराब रखने व लड़ाई-झगड़े आदि के 8 केस व आरोपी बृजमोहन उर्फ मोंटी के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के 2 केस दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ में कुछ और अहम खुलासे भी हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static