पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 1 सप्ताह पहले हुई थी मौसी की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 01:59 PM (IST)

पलवल (ब्यूरो) : गदपुरी थाना अंतर्गत गांव धतीर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरिओम के अनुसार गांव धतीर निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक सप्ताह पहले उसकी सगी मौसी की मौत हो गई थी। उसका परिवार शौक में बैठा हुआ था।

वीरवार सायं करीब साढे 6 बजे वह अपनी मौसी के लड़के ईश्वर उर्फ भोला के साथ अल्लीका गांव की ओर खेतों की तरफ जा रहा था। श्मशान घाट से पहले बीएसएनएल टावर के नजदीक अनिल, राजू, योगेश सहित 7-8 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि फायरिंग होते ही अपनी जान बचाने के लिए कृष्ण खेतों की तरफ और ईश्वर उर्फ भोला गली और प्लाटों की ओर भागा। हमलावरों ने ईश्वर को भागते हुए घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग की।

फायरिंग के बाद युवक स्कार्पियों में सवार होकर भाग गए। भागते समय उन्होंने कहा कि हमने संतराम की मौत का बदला ले लिया है। पीड़ित का कहना है कि हमलावर आरोपी हत्यारों को भागते समय देखता रहा। स्कार्पियों चालक को सामने आने पर पहचान सकता हूं। पीड़ित ईश्वर को पहले एटलस और फिर एपेक्स अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने गंभीर हालत बताते हुए सिविल अस्पताल ले जाने के लिए कहा। सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने ईश्वर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चार नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static