व्यक्ति ने स्वयं को गोली मार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 09:30 AM (IST)

सिरसा(सतनाम): प्रीत नगर की गली नंबर 11 में एक व्यक्ति ने स्वयं को गोली मार ली। दोपहर बाद हुई घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी आर्यन चौधरी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना की। मामले के अनुसार भूप सिंह प्रीत नगर की गली नंबर 11 में अपने ससुर के मकान में रहता था। कुछ अनबन के चलते उसकी पत्नी भी उससे दूर रहती थी। आज दोपहर में भूप सिंह ने स्वयं को देसी कट्टे से गोली मार ली। फिलहाल पुलिस मृतक के पत्नी के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई में जुटी है।

मृतक के ससुर फतेह सिंह ने बताया कि मृतक भूप सिंह चिट्टे का सेवन करता था, जोकि गलत है। नशे की पूर्ति नहीं हो रही थी, इसके चलते यह कदम उठाया है। इस संबंध में डीएसपी आर्यन चौधरी ने कहा कि भूप सिंह ने खुद को गोली मारी है। परिजनों ने भी यही बताया है कि भूप सिंह ने खुद को देसी कट्टे से गोली मारी है। ऐसा लग रहा है कि घर में कोई टेंशन रही होगी जिसके चलते उसने खुद को गोली मारी है।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static