नारनौल में 10 सालों से चली आ रही रंजिश में अधेड़ की बेरहमी से हत्या, 2 भाइयों पर लगे आरोप

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 04:25 PM (IST)

नारनौल : नारनौल में 55 साल के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी दो भाइयों पर लगा है। दोनों भाइयों ने आपसी झगड़े में व्यक्ति को बुरी तरह पीटा। पहले उसके साथ हाथापाई की फिर उसके बाद उसे लाठी-डंडों से मारा। इसके बाद उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। परिजन घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया। व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी रंजिश का है। बताया जा रहा है कि अनिल उर्फ बिल्लू और राजकुमार व विनोद के बीच पिछले करीब 10 सालों से आपसी रंजिश चली आ रही थी। 

जानकारी के मुताबिक मामला नारनौल के कनीना थाना क्षेत्र के झाड़ली गांव में का है। आपसी झगड़े के दौरान अनिल उर्फ बिल्लू (55) की गांव के ही राजकुमार और विनोद के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई, जिसमें राजकुमार और विनोद ने अनिल उर्फ बिल्लू पर हमला कर दिया और उसपर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला किया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में अनिल उर्फ बिल्लू को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई पहुंचने पर डॉक्टरों ने अनिल उर्फ बिल्लू को मृत घोषित कर दिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static