Manisha Death Case: कल CBI टीम से मिलेंगे मनीषा के पिता, बोले- 20 दिन में नहीं हुआ खुलासा तो...

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 03:57 PM (IST)

भिवानी ( अशोक भारद्वाज) :  भिवानी की टीचर मनीषा की मौत मिस्ट्री केस फिर चर्चाओं में है। आज मृतका मनीषा के पिता संजय एसपी से मिले और कल सीबीआई टीम से मुलाकात का समय लिया। पिता संजय का कहना है कि सीबीआई टीम ने ज्यादा समय मांगा तो फिर से आंदोलन होगा। 

गौरतलब है कि बीते साल भिवानी के ढाणी लक्ष्मण गांव निवासी 19 वर्षीय टीचर मनीषा 11 अगस्त को लापता हुई थी। 13 अगस्त को पड़ोस के गांव सिंघानी की नहर किनारे उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कई दिन बाद आंदोलन के बाद 21 अगस्त को CBI को केस देने पर मनीष के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद भी जल्द जांच कर खुलासा करने को लेकर धरना प्रदर्शन हुए, आंदोलन हुआ, गांव से भिवानी पैदल कूच किया गया। बीते 29 जून को पिता संजय अनशन के लिए भिवानी आ रहे थे तो पुलिस बल ने उन्हें गांव से निकलते ही रोक लिया। संजय ने वहीं अनशन शुरू कर दिया था। तब एसपी भिवानी सुमित कुमार ने एक सप्ताह में सीबीआई टीम से मुलाकात का भरोसा देकर अनशन खत्म करवाया था। 

एसपी का आश्वासन खत्म होने मृतका मनीषा के पिता संजय आज भिवानी पहुचे और एसपी सुमीत कुमार से मुलाकात की। आज SP से मुलाकात के बाद पिता संजय ने बताया कि SP सुमित कुमार ने हमारे सामने CBI टीम से बात की, जिसके बाद टीम ने हमें कल मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया है। उन्होंने कहा कि कल मैं और चार पांच लोग CBI टीम से बात करने पहुँचेंगे। कल हम पुछेंगे कि CBI ने अब तक क्या तथ्य जुटाए और कब तक जांच का खुलासा करेगी। 

 पिता संजय ने कहा कि सीबीआई टीम को हम ज्यादा से ज्यादा 20 दिन समय जांच का खुलासा करने का समय देंगे। अगरCBI ने 20 दिन से ज्यादा का समय मांगा तो हम फिर आंदोलन करेंगे। हम न्याय के लिए महिनों या सालों तक इंतजार नहीं करेंगे। क्योंकि सालो बाद तो हमारे बुजुर्ग भी नहीं रहेंगे, फिर न्याय भी मिला तो वो किस काम का। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static