हरियाणवी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए बनाई जाएगी फिल्म सिटी: मनोहर लाल

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 06:50 PM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल): मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणावी फिल्मों व कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए आगामी दिनों में जगह की तलाश की जाएगी। प्रदेश सरकार इस कला को हरियाणा में प्रोत्साहन देना चाहती हैं, इसी उद्देश्य से हरियाणा ने अपनी फिल्म पॉलिसी बनाई है तथा हरियाणा फिल्म प्रोमोशन बोर्ड का गठन किया है। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में हरियाणा के साथ-साथ बॉलीवुड से आए प्रसिद्ध कलाकारों को संबोधित करते कही। 

उन्होंने कहा किबहुत जल्द ही मुंबई में हरियाणा फिल्म पॉलिसी व प्रोमोशन बोर्ड के तहत इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा व जाने-माने बॉलीवुड कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कलाकारों को भी मुंबई में होने वाले इवेंट का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि कलाकारों के स�मान के लिए जनता टीवी द्वारा जो प्रयास किया गया है, वह काफी सराहनीय है। आज प्रदेश के सभी जाने-माने कलाकार यहां उपस्थित हैं। 

सीएम ने कहा हरियाणा फिल्म पॉलिसी का भी यही उद्देश्य है कि हरियाणी संस्कृति, भाषा व कला को बढ़ावा मिले। इस पॉलिसी के तहत कलाकारों व फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जाने-माने कलाकारों को अवार्ड देकर स�मानित भी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कलाकार बेहतर कार्य कर रहे हैं तथा इन्होंने प्रदेश का नाम विश्व स्तर पहुंचाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static