कांग्रेस ने सहयोगी AAP में लगाई सेंध, मनोज राठी ने छोड़ी पार्टी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 03:21 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी): लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन हुआ है। इन दोनों राज्यों में सीट शेयरिंग हो चुका है। हरियाणा में तो दिग्गज कांग्रेसी आम आदमी पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार सुशील गुप्ता के लिए पसीना भी बहाते नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस ने सहयोगी AAP में बड़ी सेंध लगाई है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और किसान सेल के उपाध्यक्ष मनोज राठी ने हिसार में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुमार शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। राठी के अलावा आप के कई जिला स्तर के नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस मौके पर शैलजा ने कहा कि कांग्रेस AAP से बड़ी पार्टी है, इसलिए यहां काम करने का दायरा भी बड़ा है। पार्टी की ओर से इन्हें मान-सम्मान भी दिया जाएगा।

बीजेपी के 400 पार नारे पर कसा तंज

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने भारतीय जनता पार्टी के 400 पार नारे पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने साल 2004 के लोकसभा चुनाव परिणाम की याद दिलाते हुए कहा कि शाइनिंग इंडिया जैसा हश्र ही इस नारे का भी होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान 75 पार का प्रोपेगेंडा चलाया था, कितने पर लटके ? इस बार केंद्र में बीजेपी ने वैसा ही प्रोपेगेंडा चलाया है।

लोकसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर शैलजा ने कहा कि उनकी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की है। फिर भी उन्हें अगर पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने का आदेश देती है तो वो तैयार हैं। बता दें कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा 2004 से 2014 तक लगातार दो टर्म लोकसभा चुनाव जीतीं और मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहीं। शैलजा अब राज्य की राजनीति में वापसी करना चाहती हैं। कांग्रेस आलाकमान उनकी इस ख्वाहिश पर क्या निर्णय लेती है, इस पर सबकी नजरें रहेंगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static