विवाहिता ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2020 - 12:13 PM (IST)

बिलासपुर(पंकेस): बिलासपुर के एक गांव की विवाहिता ने अपने जेठ पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगली बत्ती गांव की विवाहिता ने रणजीतपुर पुलिस चौकी में अपनी शिकायत में कहा कि उसकी शादी नगली बत्ती के आरिफ के साथ हुई थी। उसका पति पेशे से ट्रक ड्राइवर है उसका जेठ आशिक अली शुरू से ही उस पर बुरी नजर रखता था।

 2 फरवरी की रात्रि को वह घर पर अकेली थी उसका जेठ मौका पाकर उसके कमरे में घुस गया और चाकू की नोक पर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

उसने इस घटना के बारे अपने ससुर व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को बताया तो उन्होंने उलटा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया कि ये बात किसी को मत बताए परिवार की बदनामी होगी। अगले दिन उसने फोन कर कांसली से अपने भाई को नगली बत्ती बूला लिया और उसके साथ अपने मायके आ गई। उन्होंने परिवार वालों को आपबीती सुनाई और मामले की सूचना रणजीतपुर पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने महिला के बयान पर आई.पी.सी. की धारा 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static