विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 08:56 PM (IST)

महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोडिया): महेंद्रगढ़ के गांव डालनवास में एक विवाहिता की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। मृतक महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मै दोसोद जिला अलवर राजस्थान का रहने वाला हूं और मजदूरी का काम करता हूं। मैंने अपनी लड़की की शादी 2 मई 2021 में टीबा बसई राजस्थान से की थी। मेरी लड़की करीब एक साल से अपने ससुराल पक्ष के लोगो के साथ गांव डालनवास में रहती थी। उसकी माही नाम की एक साल की बच्ची है।
उन्होंने बताया कि दामाद दिनेश कुमार शराब पीने का आदी है। मेरी लड़की को शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे और मारपीट भी करते थे। इस बारे में काफी बार समझाया गया और पंचायत भी की गई थी और लड़की को अपने घर पर छह महीने तक रखा था। फिर पंचायत करके ससुराल वालों ने उसे ले गए। 28 मई को विवाहिता का कॉल आया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे है। जिसके बाद पिता ने समझाया कि वह सुबह उसके पास आएंगे,लेकिन आज सुबह उनके पास फोन आया कि उनकी बेटी मर चुकी है। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)