हत्या या आत्महत्या! हिसार में नहर में मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान...शरीर पर मिले चोट के निशान
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 02:24 PM (IST)
हिसार : जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव कालीरावण के पास किशनगढ़ ब्रांच नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मृतका की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। अग्रोहा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार खेत में गए एक किसान ने कालीरावण की किशनगढ़ नहर में एक शव तैरता हुआ देखा। उसने मामले की सूचना अग्रोहा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक महिला के शरीर पर चोटों के कुछ निशान बताए जा रहे हैं। इस संबंध में अग्रोहा थाना पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए अग्रोहा मैडीकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)