विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 10:36 AM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल): संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अपनी बेटी को दहेज की मांग के चलते मारने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत कॉलोनी फरीदाबाद निवासी राम अवतार उर्फ पन्चू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी 20 वर्षीय बेटी सीमा की शादी एसी नगर निवासी अजय पुत्र मुरारी से की थी। शादी के दौरान उसने दहेज दिया था परंतु ससुराल पक्ष के लोग इतने से खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही उसकी बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करते लगे।

कई बार उनकी बेटी ने उन्हें ससुरालियों की ज्यादतियों के बारे में बताया परंतु वह हर बात बेटी का घर न टूटे इसलिए चुप रहते थे। आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती बल्कि दहेज के लोभी ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रुप दे रहे है। 

जांच अधिकारी एएसआई दर्शनलाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मृतका के पति अजय, ससुर मुरारी व अन्य परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static