नगर निगम  ने धर्म कॉलोनी ओम विहार में 7 अवैध निर्माणों को किया धराशायी

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2024 - 05:54 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माणों पर शनिवार का दिन भारी रहा। नगर निगम गुरूग्राम की इनफोर्समैंट टीम ने धर्म कॉलोनी ओम विहार में अवैध रूप से निर्माणाधीन 7 भवनों पर धराशायी करने की कार्रवाई की।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

शनिवार को जोन-2 क्षेत्र की इनफोर्समैंट टीम इंचार्ज हितेश दहिया के नेतृत्व में आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में स्थित धर्म कॉलोनी ओम विहार में पहुंची। यहां पर प्रतिबंध के बावजूद 7 भवनों का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने मौके पर की जेसीबी की मदद से सभी 7 भवनों को तोड़ दिया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। टीम में कनिष्ठ अभियंता राहुल यादव व विनीत सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त डा. नरहरि ङ्क्षसह बांगड़ के अनुसार आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। नगर निगम गुरूग्राम की टीमें इस क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं तथा समय-समय पर अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static