अवैध निर्माण रोकने गई नगर निगम की टीम से गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 07:27 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): भौंडसी थाना एरिया में अवैध निर्माण रोकने गई नगर निगम की टीम से गाली-गलौच कर धमकी देकर खदेडऩे का मामला सामने आया है। निगम के जेई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में नगर निगम के जेई वरुण ने बताया कि वे बीती 20 अप्रैल को सहायक अभियंता व निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम के साथ भोंडसी के स्नेह विहार एरिया में गए थे। यहां लोगों द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण की सीएम विंडो पर शिकायत आई थी। जिस पर कार्रवाई करने के लिए वह टीम के साथ गए थे। स्नेह विहार में पहुंचने पर संदीप राघव ने टीम के साथ गाली गलौच की। वहीं निगम द्वारा कार्रवाई किए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि वह लोगों को निगम की टीम के खिलाफ उकसा रहे थे जिसके कारण टीम को कार्रवाई के बिना ही वापस लौटना पड़ा। भोंडसी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static