मेडिकल स्टोर संचालक ने जहर खाकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 01:08 PM (IST)

 

पानीपत: लाल बत्ती चौक स्थित निजी होटल में मेडिकल स्टोर संचालक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली । सिटी थाना पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। गांव जोशी निवासी वेद प्रकाश पुत्र छज्जुराम ने बताया कि वो पेशे से किसान है। उसका बेटा अश्वनी गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाता था।

अश्विनी का दिनेश व रोहताश पुत्र महिपाल शर्मा के साथ पैसों का लेनदेन था। उसके इस बारे में काफी दिनों बाद पता चला। उसने दिनेश व रोहताश से इस बारे में पूछा तो इन्होंने बताया कि अश्वनी ने उनसे सात लाख रुपये ब्याज पर लिए हैं। उसने 24 दिसंबर 2021 को दोनों भाइयों को एक लाख रुपये दिए और बाकी पैसे फसल की बिक्री होने पर देने की बात कही थी। बावजूद इसके दोनों भाई उसके बेटे अश्वनी को पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसको परेशान किया जा रहा था।

बुधवार को अश्वनी ने उसे कहा कि दिनेश व रोहताश पैसों के लिए बहुत प्रताड़ित कर रहे हैं। वीरवार शाम को अश्वनी उन्हें बिना बताए घर से चला गया। उन्होंने अश्वनी की काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। ूवीरवार रात साढ़े 10 बजे अश्वनी का उसके भतीजे राजेंद्र पुत्र जयपाल के पास फोन आया। अश्वनी ने उसे कहा कि वो लाल बत्ती के पास एक होटल में है। उसने जहर खा लिया है। वो दिनेश व रोहताश से काफी परेशान हो चुका था। उसका भतीजा राजेंद्र , बलराज व जोगेंद्र पानीपत में होटल में पहुंचे। तब होटल का स्टाफ अश्वनी को लेकर सिविल अस्पताल में जा रहा था। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अश्वनी ने दिनेश व रोहतक की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static