रिहाई की मांग को लेकर किसानों और प्रशासन की बैठक बेनतीजा, धरना शुरू
punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 06:23 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर हुए हमले के मामले को लेकर आज प्रशासन और किसानों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही है। इस बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जगजीत सिंह दलेवाल, बलदेव सिंह सिरसा सहित अनेक किसान नेता मौजूद थे। बेनतीजा बैठक के बाद किसानों ने लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
बेनतीजा बैठक के बाद राकेश टिकैत, जगजीत सिंह दलेवाल और बलदेव सिंह सिरसा ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी ने अपनी आदमी भेजकर पत्थरबाजी करवाई गई है। प्रशासन गाड़ी के टूटे शीशे तो वीडियो में दिखा रहा है, लेकिन शीशे तोड़ते हुए कोई नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि अब पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे। एक मोर्चा सिरसा में सही। उन्होंने कहा कि दिल्ली मोर्चा की तरह सिरसा में भी मोर्चा लगेगा। यह आंदोलन का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि किसानों पर राजद्रोह का मामला बनता ही नही। इसलिए मामले को रद्द करते हुए गिरफ्तार किसानों को रिहा किया जाए। प्रशासन की ओर से जांच के लिए एसआईटी बनाने की बात भी रखी गई लेकिन किसानों ने अस्वीकार कर दी। अब सभी किसान शहीद भगत सिंह स्टेडियम स्थित पक्का मोर्चा पर जाकर आगामी रणनीति बनाएंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के एक साल पूरे होने पर भी खुफिया एजेंसी की नजर चीन पर

भारतीय संग्रहालय में गोलीबारी में घायल हुए सीआईएसएफ अधिकारी को अस्पताल से छुट्टी मिली

30 लाख रुपए में हुई वेटलिफ्टर संकेत सरगार की कोहनी की सर्जरी, मंत्रालय ने उठाया खर्च

मुंबई: सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने सीने से लोहे की छड़ ऑपरेशन करके निकालकर मजदूर की जान बचाई