मानसिक प्रताड़ना या साजिश? पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने महिला पर लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 03:45 PM (IST)
पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां नूरवाला कॉलोनी में एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शुभम लंबे समय से भारी मानसिक तनाव में था। उसे एक महिला पिछले दो साल से लगातार टॉर्चर कर रही थी। परिजनों का सीधा आरोप है कि उसी महिला ने ही शुभम को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया है। जिसके उसकी मौत हो गई।
वहीं मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि जो भी सबूत सामने आएंगे, उसके अनुसार ही पूरे मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)