दिल्ली से भैंस बेचकर लौट रहा था व्यापारी, रास्ते में लुटेरों ने बनाया शिकार

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 05:31 PM (IST)

फतेहाबाद (सुशील सिंगला) : फतेहाबाद जिले के टोहाना में दिल्ली से भैंस बेचकर लौट रहे व्यापारी के साथ रास्ते में लुटेरों ने लूटपाट की। व्यापारी ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में दर्ज करवाई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक टोहाना के गांव रत्ताखेडा के रहने वाले इन्द्र कुमार ने टोहाना शहर थाना में शिकायत दी कि वो 25 जनवरी को सुबह करीबन 10 बजे दिल्ली से भैंस बेच कर वापिस अपने गाँव जा रहा था। रास्ते में टाउन पार्क के पास वह लघुशंका के लिए उतरा था इतने में दो लड़कों ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया।

व्यापारी ने बताया है कि एक ने उसकी जेब में से 62200 रू निकाल लिए और दूसरे लड़के ने उसके गले के मफलर को जोर से खींच दिया जिससे उसका दम घुटने लगा। उक्त लड़के उससे सारे पैसे छीन कर मौके से भाग गए। व्यापारी ने दो आरोपियों की पहचान भी बताई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में धारा 379ए/34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static