IFFCO स्टेशन पर मेट्रो कर्मचारी से युवक ने की छेड़छाड़, केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 11:02 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): इफको चौक मेट्रो स्टेशन पर तैनात महिला कर्मचारी से एक युवक के द्वारा अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बुधवार को शिकायत पर मेट्रो थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1), 303, 351(2), 78 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, आईएमटी मानेसर की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेट्रो स्टेशन पर काम करती है। 26 सितंबर को जब वह इफको चौक मेट्रो स्टेशन पर मौजूद थी, तब एक युवक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी ने सरकारी काम में बाधा डालने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। महिला जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की पहचान हो गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static