हरियाणा बनेगा क्रिकेट का नया हब, पूर्व कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क ने CM सैनी से मांगी एकेडमी के लिए जमीन
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 04:04 PM (IST)
गुरुग्राम: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कहा है कि वह राज्य में एक क्रिकेट अकादमी खोलना चाहते हैं।इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रियायती दर पर उपयुक्त ज़मीन देने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि क्लार्क ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास संत कबीर कुटीर में हुई बैठक के दौरान ज़मीन के लिए औपचारिक अनुरोध किया था। अधिकारी के अनुसार, सैनी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस प्रस्ताव की व्यवहारिकता की जांच की जाएगी।
दोनों ने इस दौरान थोड़ी देर क्रिकेट भी खेला. क्लार्क ने सैनी को कुछ हल्की गेंदें फेंकीं, जिनमें से एक पर मुख्यमंत्री ने जोरदार शॉट लगाया. इस पर क्लार्क ने दोनों हाथ उठाकर मज़ाकिया अंदाज़ में छक्का होने का संकेत दिया।