जमीन के विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से ज्यादा के खिलाफ केस

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 08:51 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव दमदमा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जमीन के विवाद में लाठी, डंडों, सरियों और लोहे की रॉड से लैस होकर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों के द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। इस बर्बर हमले में पीड़ित पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक का दांत टूट गया है और दूसरे की उंगली व सिर में गंभीर फ्रैक्चर आया है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर सदर सोहना थाना पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, गांव दमदमा निवासी लालाराम ने शिकायत में बताया कि उनका अपने ही गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आरोपी पक्ष उनकी कीमती जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की फिराक में था। 23 को जब लालाराम और उनके परिजन पतराम गांव में मौजूद थे, तभी आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत उन्हें घेर लिया। आरोपियों के हाथों में लाठियां, लोहे के सरिए और भारी रॉड थीं। लालाराम ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बिना संकोच किए उन पर और पतराम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी खेल में आरोपियों ने दोनों को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा।

 

हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोहे की रॉड लगने से पीड़ित का एक दांत टूट गया, जबकि हाथ की उंगली बुरी तरह फ्रैक्चर हो गई। वहीं, बीच-बचाव करने आए पतराम के सिर और पूरे शरीर पर गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल करवाया गया। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static