पंचकूला पहुंचे मीका सिंह ने की तरुण भंडारी की जमकर तारीफ, कहा— सच्चे अर्थों में "दोस्तों के दोस्त"

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 10:45 AM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : प्रसिद्ध गायक मीका सिंह ने पंचकूला में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी से मुलाकात के दौरान उनकी खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं अपने दोस्तों के लिए जीते हैं और हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। यही विशेषता तरुण भंडारी में भी है, जो उन्हें सबसे अलग बनाती है।

मीका सिंह ने मौजूद लोगों के बीच तरुण भंडारी की मित्रता और व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि वह सच्चे अर्थों में "दोस्तों के दोस्त" हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने स्वयं "तरुण भंडारी जिंदाबाद" के नारे लगवाए, जिनका वहां मौजूद लोगों ने भी उत्साह के साथ समर्थन किया। मीका सिंह के पंचकूला पहुंचने और तरुण भंडारी से मुलाकात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों की मुलाकात के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

गौरतलब है कि तरुण भंडारी की मुंबई फिल्म उद्योग से जुड़े अनेक कलाकारों और हस्तियों से गहरी मित्रता है। फिल्मी दुनिया के कई प्रसिद्ध चेहरे जब भी चंडीगढ़ या आसपास के क्षेत्र में आते हैं, तो वे समय निकालकर तरुण भंडारी से अवश्य मुलाकात करते हैं। मीका सिंह की यह मुलाकात भी इसी आत्मीय संबंध और वर्षों पुरानी दोस्ती का प्रतीक मानी जा रही है। तरुण भंडारी हरियाणा के सी एम के राजनैतिक सचिव हैं तथा इनकी फिल्मी हस्तियों से दोस्ती का लाभ चुनावों में भी इनकी पार्टी को मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static