चालक की शिकायत बबली की गाड़ी के सामने आए ग्रामीणों को पुलिस पकड़ा, थाने का गेट बंद कर किसानों ने दिया धरना
punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2023 - 09:34 PM (IST)

टोहाना(सुशील सिंगला): पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली आज टोहाना के गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान 2 लोग उनकी गाड़ी के सामने आ गए। जिसके बाद चालक सुखदेव की शिकायत पर दोनों लोगों के खिलाफ गाड़ी के आगे आकर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं किसानों ने इसके विरोध में जाखल थाना के बाहर भारतीय किसान यूनियन उगराहा व किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसानों सहित नडैल गांव के लोगों ने थाने का मुख्य गेट को बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन व हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर जाखल थाना प्रभारी व डीएसपी टोहाना शमशेर ने आकर उन्हें शांत करवाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन किसानों का धरना कई घंटे से जारी है। किसानों के द्वारा मुख्य गेट पर ही अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया गया है।
किसान उत्तम सिंह तलवाड़ी, लाभ सिंह व अन्य किसानों ने बताया कि नडैल गांव में नहरी पानी की पाइप लाइन का उद्घाटन मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के भगवान सिंह व कुलदीप ने पंचायत मंत्री से सरकार द्वारा गांव के लोगों के खातों में डाले गए मकान मरम्मत व बीमारी के पैसों के बारे में सवाल किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अभद्रता नहीं की थी और यह बिल्कुल लोकतंत्र के खिलाफ है। हमारी मांग हैं कि जल्द से जल्द पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को रिहा किया जाए, नहीं तो हमारा धरना प्रदर्शन आगामी दिनो में जारी रहेगा।
नडैल गांव में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के द्वारा नहरी पाइपलाइन तथा खेतों को जाने वाले रास्तों सहित आठ कार्यों का उद्घाटन किया गया था। इस दौरान पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली की गाड़ी के सामने आने का आरोप लगाकर चालक ने दो लोगों के खिलाफ सरकारी में बाधा डालने का केस दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। टोहना डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि पायलट इंचार्ज सुखदेव सिंह की शिकायत पर भगवान सिंह व कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया गया है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)