राज्यमंत्री कृष्ण बेदी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2019 - 09:05 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हरियाणा में 12 मई को चुनाव होने हैं, चुनाव के ऐलान के बाद से सियासी दल प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। शिरोमणि अकाली दल भी हरियाणा में अपनी जोर आजमाइश कर रही है। ऐसे में बीजेपी कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती। हरियाणा में बीजेपी से राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी सिरसा में दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि वो लोगों के बीच मे जाकर सरकार की नीतियां बताएंगे।

मीडिया से बात करते हुए बेदी ने उनकी लोकसभा चुनाव लडऩे की चर्चाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं इनेलो और बीजेपी की गठबंधन की चर्चाओं को नकारते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी दस सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। साथ ही बेदी ने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि गांधी परिवार ने कांग्रेस पर कब्जा किया हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static