शिकायतकर्ता के नहीं आने पर मंत्री जी का बिगड़ा मूड, बोले-  मैं चंडीगढ़ से चलकर आया हूं, अगला संतुष्ट होकर घर बैठा है

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 03:47 PM (IST)

फतेहाबाद: जिला लोक संपर्क व परिवेदना समिति की बैठक में शिकायतकर्ता के नहीं आने पर सामाजिक व न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का मूड बिगड़ गया। या उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि आपने मुझ तक उसे नहीं आने दिया होगा। मैं चंडीगढ़ से चलकर आया हूं। अगला संतुष्ट होकर घर बैठा है। हम फालतू हैं। उसके पास इतना भी समय नहीं है कि आकर अपनी बात बताएं।

 जिला लोक संपर्क व परिवेदना समिति की बैठक में शनिवार को मंत्री ने कई मामलों में शिकायतकर्ताओं के अनुपस्थित रहने पर सख्त रुख अपनाया। एक मामले में जब शिकायतकर्ता उपस्थित नहीं हुआ तो मंत्री ने कहा कि एसएचओ को भेजकर उसे बुलाया जाए। बैठक के दौरान मंत्री ने एक अन्य मामले की सुनवाई में जिला शिक्षा अधिकारी अनीता बाई को निर्देश दिए कि जिले में चल रहे बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों की पहचान कर उन्हें बंद किया जाए।

डीईईओ बोलीं- स्कूल बंद करवा दिया गांव बनमंदौरी निवासी राकेश कुमार की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिले में बिना मान्यता के कोई भी स्कूल संचालित नहीं होना चाहिए। इस पर डीईईओ ने बताया कि संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे बंद करवा दिया है। शिकायतकर्ता द्वारा असंतोष जताने पर मंत्री ने पुनः जांच के लिए कहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static