नाबालिगा ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 12:51 PM (IST)

यमुनानगर(ब्यूरो): 12वीं कर चुकी नाबालिग लड़की ने अपने साथ पढऩे वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला करीब 2 साल पहले का है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले के नामजद फरार हैं। 17 वर्षीय लड़की ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी लक्ष्मी गार्डन निवासी 19 वर्षीय गुरबचन सिंह के साथ जान पहचान थी। 13 जनवरी 2018 को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे।

इस दौरान आरोपी उनके घर पर आ गया। उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपी उसे फिर से परेशान करने लगा। उसने जब इस बारे आरोपी युवक की मां को बताया तो वह अपने लड़के का साथ देने लगी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक गुरबचन सिंह व उसकी मां के खिलाफ धारा 6, 17 पोक्सो एक्ट, 120 बी व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रबंधक सीमा सिंह का कहना है कि शिकायतकत्र्ता और आरोपी एक साथ पढ़े हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static