शौच के लिए निकली नाबालिगा का अपहरण, राजस्थान ले जाकर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 09:34 AM (IST)

रेवाड़ी : बावल क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की का उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह शौच के लिए खेतों में जा रही थी। आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर राजस्थान क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। राजस्थान के मुंडावर थाना ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर बावल थाना को भेज दी है। 16 साल की लड़की 20 सितम्बर को घर से शौच के लिए निकली थी। रास्ते में महीपाल नाम के युवक ने उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बिठा लिया और उसे राजस्थान के मुंडावर एरिया में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहीं छो?कर फरार हो गया।

जैसे ही इस मामले की जानकारी मुंडावर थाना पुलिस को मिली तो उसने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर इसकी सूचना बावल थाना पुलिस को दी। वहां की एक एन.जी.ओ. ने पीड़िता को उसके गांव भिजवाने में मदद की। बावल थाना के प्रभारी विद्या सागर ने कहा कि आरोपी की पहचान हो गई और उसके खिलाफ अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static