चार वर्षीय बच्चे से किशोर ने किया कुकर्म

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 10:29 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में चार वर्षीय बच्चे के साथ एक किशोर द्वारा कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पर 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

बादशाहपुर थाना में दी शिकायत में परिजन ने कहा कि उनका चार वर्षीय बच्चा आरोपी के घर खेलने गया था। जहां 14 वर्षीय किशोर ने उसके साथ कुकर्म कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बादशाहपुर थाना के सब इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static