करनाल: डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, मां-बेटी की दर्दनाक मौत...विधानसभा स्पीकर ने बढ़ाया मदद का हाथ

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 02:00 PM (IST)

करनाल: करनाल के सेक्टर 9 में एक तेज रफ्तार डंपर ने खुशियों भरे परिवार को मातम में बदल दिया। हादसे में बाइक सवार एक महिला और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करनाल के बड़ा गांव का रहने वाला एक परिवार बाइक पर सवार होकर अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। बाइक पर एक व्यक्ति, एक महिला (उम्र 50-55 वर्ष) और एक लड़की (उम्र 16-18 वर्ष) सवार थे। वे अपने साथ उपहार स्वरूप फल भी ले जा रहे थे, जो हादसे के बाद पूरी सड़क पर बिखर गए।n जैसे ही उनकी बाइक सेक्टर 9 के पास पहुँची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर गए और डंपर चालक महिला व लड़की को कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।

PunjabKesari

हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर बचाव कार्य में मदद की और गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को तुरंत अस्पताल पहुँचाने का प्रबंध किया। फिलहाल घायल का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुँच गईं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static