बदमाश ने महिला वकील के घर पर चलाई गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 10:45 PM (IST)

रोहतक(दीपक): हरियाणा के रोहतक में जेल से जमानत पर बाहर आए एक बदमाश ने फतेहपुरी कालोनी में महिला वकील के घर पर फायरिंग की। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। बदमाश ने पहले घर की डोर बेल बजाई और इसके बाद बिना किसी भय के पिस्तौल से एक के बाद एक तीन गोलियां चलाकर वहां से फराफ हो गया। महिला ने इस गोलीबारी को लेकर सब्जीमंडी थाना पुलिस को एक शिकायत दी है।

बदमाश के घर के बाहर फायर की 3 गोलियां

जानकारी के अनुसार फतेहपुरी कॉलोनी निवासी प्रिया ने गोली चलाने वाले बदमाश के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत दी थी। उसका बदला लेने के लिए युवक ने महिला के घर हर गोलियां चलाई हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह करीब 9 बजे अपनी माता अनीता, भाई तरुण, बहन प्रतिभा के साथ घर पर मौजूद थी। इसी समय गेट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सभी ने गेट की तरफ जाकर देखा तो गोली चलाने वाले ने एक-एक कर तीन गोलियां फायर की। गोली चलाने वाला युवक उनकी कॉलोनी का ही साहिल उर्फ भालू था।

सीसीटीवी में कैद हुई गोलीबारी की घटना

गोलीबारी की यह घटना वकील के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दिखाई देता है कि भोलू अपने एक साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचता है। साथी को गली के कोने पर खड़ा कर पैदल ही वकील के घर की तरफ आता है। उसके हाथ में पिस्तौल होता है। इसके बाद मकान की डोर बेल बजाता है और फिर हाथ उठाकर घर की बालकोनी की तरफ फायर करता है। फायर करने के बाद वह फिर से मकान की डोरबेल बजाता है और बड़े आराम से वहां से निकल जाता है।

मार्च में कैमरे तोड़ने पर बदमाश के खिलाफ दी थी शिकायत

जानकारी के अनुसार इसी साल मार्च में भोलू ने अपने दोस्त के साथ सलाह करके महिला वकील के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तुड़वाए थे। इसे लेकर उन्होंने थाना पुरानी सब्जी मंडी में एक केस भी दर्ज कराया था। साहिल उर्फ भालू ने जेल से जमानत पर बाहर आते ही रंजिश रखते हुए उनके घर गोलियां चलाई हैं।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Related News

Recommended News

static