विदेशी नंबर से कॉल कर मांगी वाइन शॉप कांट्रेक्टर से रंगदारी

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 02:10 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): विदेशी नंबर से कॉल कर फर्रूखनगर के वाइन शॉप कांट्रेक्टर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही फर्रूखनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया। ममले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने नाबालिग सहित दो आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सिकंदरपुर एरिया के रहने वाले सुमति कुमार के रूप में हुई है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसीपी इंडीवर ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि 25 अक्टूबर को वाइन शॉप कांट्रेक्टर को दोनों आरोपियों ने फोन कर लाखों रुपयों की मांग की थी। रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने इंटरनेट के माध्यम से वर्चुअल विदेशी नंबर प्राप्त किया जिसके बाद उस वर्चुअल नंबर का उपयोग कर आरोपियों ने खुद को विदेशी गैंग से जुड़ा हुआ बताया और रुपयों की मांग की। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने इन आरोपियों को काबू कर पूछताछ की तो पता लगा कि वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी नाबालिग है। वहीं, गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी सुमित से पूछताछ की जा रही है। सुमित कुमार के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

 

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वाइन शॉप कांट्रेक्टर से मिलने वाली राशि को आरोपी सुमित ने लेनी थी। रुपए प्राप्त करने के लिए यह प्लान तैयार कर रहे थे कि उससे पहले ही यह दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।  एसीपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया जाएगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static