एक दिन में 14,859 चालान, बिना नंबर प्लेट के 176 वाहन इंपाउंड

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 09:02 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 23 अक्तूबर को एक ही दिन में 14,859 चालान किए गए, जबकि बिना नंबर प्लेट के 176 वाहनों को इंपाउंड किया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, एक दिन में रॉन्ग पार्किंग के 2,992, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 817 और गलत तरीके से लेन बदलने के 751 चालान किए गए। सड़क पर गलत पार्किंग से यातायात बाधित होता है, जबकि गलत दिशा में वाहन चलाने और अचानक लेन बदलने से हादसों का खतरा बढ़ता है। ट्रैफिक पुलिस ने बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। नंबर प्लेट वाहन की पहचान के लिए जरूरी है। इसके अभाव में वाहन की पहचान करने में परेशानी हो सकती है। पुलिस ने ऐसे 176 वाहनों को इंपाउंड किया। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस सडक़ पर निगरानी और तकनीक की मदद से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित दिशा और लेन में चलने, सही स्थान पर पार्किंग करने तथा वैध नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static