बदसलूकी का विरोध किया तो बदमाशों ने युवक से की लूट, केस दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 08:35 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव तिगरा में बेखौफ बदमाशों ने 20 हजार रुपये की झपटमारी को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से गांव नागल निवासी अनूप कुमार ने शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को वह किसी काम से सेक्टर 57 स्थित गांव तिगरा आए हुए थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पीड़ित के साथ बदसलूकी की और जबरन उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये नकद छीन लिए गए। पीड़ित ने जब इसका विरोध करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से पीड़ित काफी सहम गया और उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। वारदात के समय और रूट के आधार पर गांव तिगरा और सेक्टर-57 के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की एक स्पेशल टीम संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।