युवती से दोस्ती कर युवक ने किया रेप, केस दर्ज, आरोपी फरार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 07:49 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): डीएलएफ फेज-3 में शादी का झांसा देकर एक 35 वर्षीय युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी करने से मुकर जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

मूलरूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली 35 वर्षीय युवती फिलहाल गुरुग्राम में रह रही है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती साहिल नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका भरोसा जीता और उसके साथ बीते साल अक्तूबर 2025 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जब भी पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी बहाने बनाने लगा और अंततः अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया। 

 

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात स्थल और आरोपी के संभावित ठिकानों को लेकर कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। आरोपी का पूरा विवरण जुटाया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला संबंधी अपराधों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सख्ती से काम कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static