Thar सवार युवकों की गुंडागर्दी, रेहड़ी चालक को पीटा, 7 हजार लूटे
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 08:02 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर 65 थाना क्षेत्र के घाटा रेड लाइट के पास दिल्ली नंबर की थार गाड़ी सवार दो लोगाें द्वारा गुंडागर्दी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक टेंपो चालक से मारपीट की और उससे सात हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी मान सिंह यादव ने शिकायत में कहा कि वह बादशाहपुर में किराये से रहते हैं और सेक्टर 67 स्थित मंडी में सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। सोमवार दोपहर जब वह मंडी से अपना टेंपो लेकर घर जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में घाटा रेड लाइट के पास पीछे से दिल्ली नंबर की एक थार गाड़ी आ गई। थार में दो लोग सवार थे। उन्होंने पहले काफी देर तक हार्न बजाया। इसके बाद टेंपो को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि थारी गाड़ी से उतरे दोनों लोगों ने टेंपो चालक को बाहर निकाल लिया और मारपीट कर उसकी जेब में रखे सात हजार रुपये छीन लिया। इसके बाद धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने थाना पुलिस को दी शिकायत में थार गाड़ी की फोटो भी दी है। पीड़ित ने बताया कि मारपीट और रुपये निकालने की घटना रोड किनारे एक ठेके के कैमरे भी रिकार्ड हुई है। उन्होंने पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।