हरियाणा में बकरीद की छुट्टी बदलने की मांग, MLA आफताब अहमद ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 04:57 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : विधायक आफताब अहमद ने हरियाणा में ईद-उल-जुहा (बकरीद) की सरकारी छुट्टी की तारीख बदलने की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को पत्र लिखकर 27 मई 2026 की बजाय 28 मई 2026 को अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। 

आफताब अहमद ने अपने ‘एक्स' अकाउंट पर भी यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव से बात कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है। विधायक के अनुसार, चांद दिखने की पुष्टि और अधिकृत हिलाल कमेटी के फैसले के बाद ईद-उल-जुहा 28 मई को मनाई जाएगी। 

पत्र में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी 27 मई की जगह 28 मई 2026 को ईद की छुट्टी घोषित की है। ऐसे में हरियाणा सरकार को भी राज्य में अवकाश की तारीख बदलनी चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static