भाजपा विधायक लीलाराम बोले- बजरंग पुनिया ने एक मेडल ला लिया तो पूरा देश मोल लेगा क्या?

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2023 - 05:02 PM (IST)

कैथल(जयपाल): कुश्ती खिलाड़ियों एवं बृजभूषण सिंह के बीच रही ‘दंगल’ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में बृजभूषण के करीब संजय सिंह की जीत हुई है। जिसके बाद रोते साक्षी मलिक सन्सयास की घोषणा कर दी। वहीं अब इस विवाद में भाजपा विधायक लीलाराम गुर्जर की एंट्री हो गई है। लीलाराम अक्सर अपने विवादित बायानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने कुश्ती खिलाड़ियों पर विवादित टिप्पणी की है।

ज़िले में आयोजित गीता जयंती समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में भाजपा विधायक ने कहा कि “बजरंग पुनिया एक बार मेडल ले आया तो अब क्या देश को मोल लेगा वो?।  पहलवानों के धरने पर तो शुरू से राजनीति हो रही है, देख लेना 10 दिन बाद फिर आ कर मैच खेलने लग जाएंगे”।

इसके साथ ही साक्षी मलिक द्वारा कुश्ती से सन्यास के ऐलान पर पूछे गए सवाल विधायक ने कहा कि “वहां सिर्फ़ राजनीति हो रही है और इससे ज़्यादा कुछ नहीं,  उनका एक ग्रुप है जिसमें राजनीति के सिवाय और कुछ नहीं है।  देखना दस दिन बाद आकर फिर से मैच खेलने लग जाएंगे, या तो ये खिलाड़ी राजनीति करें या फिर खेल खेलें।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static