सैक्टर-17 में फिर घुसे बंदर, लोग परेशान

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 01:12 PM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो): हुडा सैक्टर-17 में बंदरों के आने से सैक्टर वासियों को खतरा महसूस होने लगा है। सैक्टर वासियों का कहना है कि यहां पर बंदरों का प्रवेश खतरे की घंटी है। काफी समय पहले भी सैक्टर में बंदरों के झुंड आ गए थे, जिसके कारण भारी मात्रा में सैक्टर वासियों को आॢथक हानि उठानी पड़ी थी। प्रशासन को यहां से बंदरों को खदेडऩे में भी भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। अब फिर इनको यही ङ्क्षचता सता रही है कि यदि समय रहते इन बंदरों को यहां से नहीं निकाला गया तो फिर वही हालात हो जाएंगे।

सैक्टरवासियों का कहना है कि बंदरों द्वारा अनेक प्रकार की क्षति पहुंचाई जाती है। छतों पर सुखाने के लिए कपड़ों को यह बंदर या तो उठाकर ले जाते हैं या फिर इधर-उधर फैंक देते हैं या कपड़ों को फाड़ कर नीचे गिरा देते हैं, जो किसी भी प्रकार से पहनने के लायक नहीं रहते। इसके अतिरिक्त इन बंदरों द्वारा काटे जाने का भय भी बना रहता है। यदि इन बंदरों को भगाने की कोशिश की जाती है तो यह काट खाने को दौड़ते हैं। महिलाओं का कहना है कि उनकी रसोई में रखे खाद्य पदार्थों को भी बंदर खराब कर जाते हैं और खाने-पीने का सामान इस प्रकार नष्ट कर देते हैं जोकि प्रयोग करने के लायक ही नहीं रहता।

इतना ही नहीं कुछ बंदर इतना उपद्रव मचाते हैं कि उनकी छतों पर रखे गमले भी टूट जाते हैं और गमलों में उगाए गए फूल पौधे भी नष्ट हो जाते हैं। सैक्टर वासियों की मांग है कि जल्द से जल्द इन बंदरों को सैक्टर से बाहर किया जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static