हरियाणा में मानसून की दस्तक: अगले 48 घंटों में बदलेगा मौसम, 2 जुलाई से भारी बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 07:47 AM (IST)

डेस्क:  हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से बेहाल जनता को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे बाद मानसून हरियाणा में एंट्री कर जाएगा।

बंगाल की खाड़ी से आ रही मानसूनी हवाएं सबसे पहले यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के रास्ते दस्तक देंगी। इसके बाद मानसून करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दिल्ली-एनसीआर और दक्षिणी हरियाणा (गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल) को पूरी तरह कवर कर लेगा।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, पंजाब पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से 1 जुलाई की देर रात से ही मौसम बदल जाएगा। राज्य में 2 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

 
इन जिलों में बारिश की संभावना आज
मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में 50 प्रतिशत तक बारिश के चांस हैं। वहीं 2 जून से पूरे हरियाणा में बारिश के आसार हैं, जबकि अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में तेज बारिश हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static