Haryana में इस दिन पहुंच रहा Monsoon, मौसम वैज्ञानिक ने बारिश को लेकर भी दिया बड़ा Update... आप भी पढ़े

punjabkesari.in Thursday, Jun 19, 2025 - 02:01 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी):  प्रदेश में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल देखे जा रहे हैं। मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मदन लाल खिचड़ ने बताया कि 20 तारीख से हरियाणा के लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से प्री मानसून की हवाएं प्रदेश में दाखिल होंगी जिससे 21 से लेकर 23 जून तक बारिश देखने को मिलेगी। 

मानसून की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर मदन लाल खिचड़ ने बताया कि मध्य प्रदेश व राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। हरियाणा में जून के आखिरी सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पहले ही मानसून के औसत से अधिक रहने की संभावना जाता चुका है।अब जिस गति से मानसून आगे बढ़ रहा है उससे हरियाणा में अच्छी बारिश की उम्मीद लगाई जा सकती है। इन दिनों अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है और नमी की मात्रा 80% जा पहुंची है। 

उन्होंने कहा कि अभी तक जो बारिश हुई वह फसलों के लिए लाभदायक रही है और आगामी दिनों में होने वाली बारिश से भी फसलों को लाभ ही होगा। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल की बिजाई व धान की रोपाई में यह बारिश बहुत लाभ पहुंचाएगी। जिन क्षेत्रों में धान की रोपाई नहीं हुई है वहां अगले दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है और किसान अपनी धान की रोपाई कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static