Weather Update: मानसून की विदाई या अभी और होगी बारिश, मौसम विभाग ने कर दी ये भविष्यवाणी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2024 - 07:47 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में अब मानसून वापसी की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञों ने 25 से मानसून की विदाई के आसार जताए हैं। हालांकि पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने से दिन के पारे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 24 घंटे के दौरान सूबे का कुरुक्षेत्र जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 37.6 रिकॉर्ड किया गया। 

कल से मौसम में दिखेंगे बदलाव

मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा नमी वाली हवाओं में कमी आने से 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है, लेकिन 25 सितंबर के बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में फिर से मानसून के एक्टिव होने के पूरे आसार हैं।

29 तक मौसम में बदलाव के आसार

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अभी मानसून की दो दिन वापसी नहीं होगी। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static