हरियाणा में आज फिर एक्टिव होगा मानसून: 3 जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा अपडेट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 08:14 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज फिर मानसून एक्टिव हो गया है। सूबे के 3 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, करनाल में मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं। इसके अलावा जीटी रोड बेल्ट के कुछ जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि दिन में लगातार धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालात यह हो गए हैं कि पारा 38 के पार पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 दिन मौसम खुश्क रहेगा। दिन के तापमान में 1-2 डिग्री और बढ़ने के आसार हैं। 

PunjabKesari

आज से 29 तक मौसम में दिखेगा बदलाव

मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा नमी वाली हवाओं में कमी आने से 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। लेकिन 25 सितंबर से 29 सितंबर ka बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में फिर से मानसून के एक्टिव होने के पूरे आसार हैं।

जानें क्या बोले मौसम विशेषज्ञ

हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अभी मानसून की 2 दिन वापसी नहीं होगी। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static