मूलचंद शर्मा ने राजा नाहर सिंह की प्रतिमा के लिए किया भूमि पूजन, जाट समाज की लंबे समय थी मांग
punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 06:53 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद पहुंचे,जहां उन्होंने शहीद राजा नाहर सिंह महल में प्रतिमा के लिए भूमि पूजन किया। इस प्रतिमा के लिए अखिल भारतीय जाट समाज और बल्लभगढ़ विधानसभा के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।
इस मौके पर मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह ऐतिहासिक नगरी में उनकी 25 फुट की प्रतिमा बनाई जाएगी, जिससे शहर की शोभा बढ़ेगी। वहीं भूमि पूजन के बाद जाट समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है। वहीं लखन बेनीवाल ने प्रतिमा लगवाने क लिए काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी। आज हम लोगों की मांग पूरी हो गई है,जिससे शहर में काफी खुशहाली नजर आ रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)