मोरनी गैंगरेप मामला: 21 महीने बाद गिरफ्तार हुआ ''पुलिसवाला'', 50 के नोट में छिपा था राज

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 06:04 PM (IST)

पंचकूला (उमंग): हरियाणा के पंचकूला जिले में पडऩे वाले मोरनी में तकरीबन दो साल पहले एक युवती के गैंगरेप का मामला सामने आया था, जिसमें पीड़िता के साथ 40 लोगों ने बलात्कार किया। इस मामले में अब 21 महीने बाद वह आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जिसने खुद को पुलिसवाला बताया था। इसी आरोपी का मोबाइल नंबर भी पचास रूपये के नोट पर लिखा था, जो पीड़िता के पति को कपड़े धोते वक्त मिला था। पंचकूला पुलिस ने मामले में आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया है, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने मामले में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने ही आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया है। यह वही आरोपी है, जिसने पीड़िता को स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर पचास रुपये का एक नोट दिया था। आरोपी ने उस नोट पर अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था। आरोपी नारायणगढ़ का रहने वाला है। हैरत की बात यह है कि जांच में पता लगा कि आरोपी पुलिसकर्मी है ही नहीं।

जानिए पूरा मामला-
दरअसल, यह मामला साल वर्ष 2018 के जुलाई माह का है। पंचकूला के हिलस्टेशन मोरनी स्थित एक लवली गेस्ट हाउस में चंडीगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अन्य 40 लोगों से भी दुष्कर्म करवाया जाता रहा है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता किसी तरह गेस्ट हाउस से भाग निकली और अपने पति को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

PunjabKesari< Haryana

पीड़िता की ओर से दिए गए बयान-
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए 164 के बयानों में बताया कि आरोपी सन्नी उसके पति का जानकार था, तो वो अपने होटल पर मुझे साफ सफाई करने के लिए नौकरी के लिए ले गया था। मनीमाजरा से उसे ले जाया गया, जिस पर उसे 15 जुलाई को सन्नी लेकर गया, उस रात उसने खाने में कुछ नशीली दवाई को मिलाया। जिसके बाद 15, 16,17 जुलाई तक पहले सन्नी और उसके बाद उसके दोस्तों ने बारी बारी से उससे दुष्कर्म किया।

PunjabKesari, Haryana

पीड़िता के अनुसार, रोजाना उसके साथ 10 से 12 लोग उसका दुष्कर्म करते थे। 16 जुलाई को उसने अपने पति को इस बारें में बताने की कोशिश की, लेकिन सन्नी ने उसके मोबाईल को छीन लिया था। जिसके चलते 18 की रात को वो वहां से भाग आई और उसके बाद अपने पति को कॉल कर इस बारें में बताया था।

मामले में दिखी पुलिस की लापरवाही
पति ने बताया कि जब उसकी पत्नी की कॉल आई, तो वो उसे लेकर आया और उसके बाद सेक्टर 5 महिला पुलिस थाने में गए थे। जहां उसे मौके पर एक महिला एएसआई मिली, जिसे सारी बात के बारें में बताया तो उसने मोबाईल पर एक अधिकारी से बात की। जिसके बाद उसने कहा, कि तुम्हारा केस मनीमाजरा में हैंडल होगा। हमें यहां करीब 3 से 4 घंटों तक इंतजार भी करवाया गया था, लेकिन एक कॉल के बाद हमें जाने के लिए बोल दिया गया।

पचास के नोट पर मिला नंबर: गैस्ट हाउस संचालक सनी ने ही महिला की मुलाकात खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले आरोपी विष्णु से करवाई थी। इसके बाद आरोपी ने लिपस्टिक से पचास के नोट पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दिया था। नोट महिला के पति को कपड़े धोते हुए मिला था।

PunjabKesari, Haryana

पीड़िता का पति भी गिरफ्तार हुआ: घटना के कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने पीड़िता के पति इरफान की गिरफ्तारी की थी। जिससे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। वहीं मामला सुर्खियों में आने पर पंचकूला के डी.सी.पी. राजेंद्र कुमार मीणा ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को को सस्पैंड कर दिया था।

राहुल गांधी ने भी जताई थी आपत्ति
यह मामला देश में इतना चर्चित हुआ था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि हरियाणा में चालीस लोगों द्वारा एक महिला के दुष्कर्म के मामले ने मुझे हैरान कर दिया है, जो एक बहुत ही घृणित कार्य है। मैंने आज ही संसद में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मुद्दे को उठाया था। हमें एक राष्ट्र के रूप में इस बेटी की रक्षा के लिए सिर झुका देना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static