हरियाणा में 3 युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 03:53 PM (IST)
सनौली: सनौली थाना क्षेत्र में किशोरी ने तीन युवकों पर सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक युवक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। उसने सुनसान स्थान पर दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार किया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। सनौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 20 फरवरी को उनकी 16 साल की बेटी के साथ रामड़ा आर के सावेज, जावेद और अकरम ने दुष्कर्म किया। एक आरोपी उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान आरोपी के दोस्त भी वहां पहुंच गए।
उन्होंने भी किशोरी के साथ दुराचार किया और धमकी देकर वहां से भाग गए। तीन-चार दिन बाद किशोरी ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे और शिकायत दी। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।