कैथल में हत्यारोपी पति को मिली 7 साल की कैद, दहेज के लिए पत्नी का किया था मर्डर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 11:03 AM (IST)

कैथल : कैथल जिले में स्थानीय कोर्ट ने पत्नी को दहेज के लिए मारने के मामले में पति तो सात साल कैद की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की कोर्ट में चल रही थी। 

2015 में हुई थी शादी

वकील जेबी गोयल ने बताया कि करनाल के गांव गोंदर निवासी पाला राम ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी बेटी मंजू की शादी दो दिसंबर 2015 को पबनावा के रहने वाले पवन के साथ हुई थी। मंजू की बड़ी बहन रेखा का विवाह भी इसी गांव के निवासी प्रवीण के साथ हो रखा है। शादी के करीब दो साल बाद मंजू को उसके पति पवन, सास अंगूरी, ससुर रामदिया व देवर संजू ने दहेज के लिए परेशान करने लगे। इस दौरान कई बार मारपीट भी की थी। मंजू की सास की ओर से कई बार दहेज की मांग की गई। 10 मई 2020 को रात करीब 11 बजे पाला राम के पास दूसरे दामाद प्रवीण से जानकारी मिली कि मंजू की हालात खराब है। उसे कुरुक्षेत्र के लोक नायक अस्पताल में भर्ती है। उसके बाद उन्हें मंजू की मौत की जानकारी मिली। मंजू के शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं वकील गोयल ने बताया कि अब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा ने दोनों पक्षों का सुनने के बाद पवन को दोषी पाया और उसे सात साल की सजा सुनाई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static