खुशखबरी! नायब सैनी ने हरियाणा के किसानों को दी सौगात, इन लोगों को मिलेगा 2 हजार रुपये का बोनस

punjabkesari.in Thursday, Aug 08, 2024 - 03:40 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा में मई-जून के महीने में बारिश कम हुई है। जिसके कारण किसानों का नुकसान हुआ है। किसानों की लागत बढ़ गई है। फसल बुआई में ज्यादा खर्च हुआ है। जिसके चलते सीएम ने किसानों के लिए चालू खरीफ फसलों पर बोनस देने का निर्णय लिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को फल,फूल,सब्जी समेत हॉर्टिकल्चर व सभी फसलों पर बोनस देने का काम करेगी। ये उन किसानों को बोनस मिलेगा जिनके पास एक एकड़ से कम जमीन है। उन्हें 2000 रुपये सरकार देने का काम करेगी। इसके अलावी सीएम ने बताया कि 15 अगस्त तक सभी किसान अपनी जमीन का रजिस्ट्रेशन करवा लें। 

वहीं कच्चे कर्मचारियों को लेकर भी हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रखने का कैबिनेट ने फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सभी 120000 अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाएं सुरक्षित रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार कर्मचारियों को लॉलीपॉप देती थी। हमारी सरकार 2014 में कर्मचारियों के लिए एक्ट लेकर आई।  

इसके अलावा मीडिया कर्मियों के लेकर भी सीएम सैनी ने पेंशन देने का ऐलान किया है। सीएम सैनी ने बताया कि मीडिया कर्मियों को हर महीने 15 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। इसके अलावा मीडिया कर्मी की मासिक पेंशन से 2 शर्तों का बदलाव किया है। जिसमें पहला यह कि यदि किसी मीडियाकर्मी कमी के खिलाफ अपराधी मामला दर्ज होने पर मिल रही पेंशन समाप्त हो जाएगी। दूसरी शर्त यह एक परिवार में 2 लोगों को भी पेंशन दी जा सकती है। यदि पति पत्नी दोनों मीडिया में काम कर रहे हैं तो दोनों पेशन के हकदार होंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static