खुशखबरी ! मुख्यमंत्री ने फसल मुआवजा राशि की जारी, किसानों के खातों में पहुंचा 135 करोड़

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 09:22 PM (IST)

भिवानीः हरियाणा किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को भिवानी में आयोजित समारोह में किसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा जारी कर दिया। सीएम सैनी ने ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से प्रदेश भर के किसानों के खातों में 135 करोड़ रुपये 54000 से ज्यादा किसानों के खातों में भेजी गई। 

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत भी 3529 पात्र लाभपात्रों के खातों में 131.24 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि जारी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को मजबूत करने का काम लगातार कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static